मेरे दम और काम पर याद रखें
प्रेसवार्ता में निहारिका ने कहा कि पहले सब बोलते थे मंत्री पुत्री होना भाग्य की बात है, लेकिन अब ऐसा लग रहा यह मेरा दुर्भाग्य है। मीडिया और सभी लोग मुझे मंत्री की बेटी की तरह देखते हैं। जिसके चलते मेरी खुद की छवि गायब हो जाती हैं। मैं जो संघर्ष कर रही हूं वह निहारिका जोरवाल के नाम पर कर रही हूं। जोरवाल ने आरोप लगाया कि: मेरा परिवार पॉलिटिक्स में है जिसके चलते मेरे और मेरे परिवार पर दबाव भी आ रहा है। एनएसयूआई और कांग्रेस के लीडर्स ने मुझे डायरेक्ट व इनडायरेक्ट मुझ पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया है।