जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जिसके चलते भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। नामांकन के दिन सोमवार को छात्र नेता भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को परिसर में ले जाने को लेकर पुलिस और प्रत्याशियों की झड़प भी हुई। इसी दौरान एक बार तो माहौल इतना गर्मा गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।