अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बीएससी तृतीय वर्ष के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एडम ब्लॉक के मुख्य द्वारा पर गेट बंद करके प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रदर्शन कर परिणाम दूबारा से जारी करने की मांग की। इस दौरान दो घंटे तक प्रदर्शन कारी छात्र एडम ब्लॉक का गेट बंद कर बाहर ही बैठे रहे। इससे काम करवाने के लिए आए लोग बाहर के बाहर व अंदर के अंदर कैद होकर रह गए। एबीवीपी की विवि इकाई अध्यक्ष हुश्यार मीणा ने बताया कि हर साल उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की गड़बड़ी के कारण हजारों छात्र फेल कर दिए जाते है। किसी भी छात्र के इस स्तर पर 100 में से जीरों माक्र्स आना परिणाम की गड़बड़ी को दर्शाषाता है। इस दौरान संगठन के अमित बड़बड़वाल, नितिन शर्मा, सज्जन सैनी, सहित कई छात्र मौजूद रहे।