3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Vande Bharat Express: बाकी वंदे भारत से अलग क्यों है राजस्थान की वंदे भारत ?

Rajasthan Vande Bharat Express: राजस्थान की वंदेभारत एक्सप्रेस स्पेशल है, आइए जानते हैं इसकी 10 बड़ी बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sangeeta Chaturvedi

•

Updated: 12 Apr 2023, 10:50 AM IST

ftfh7juaqai0iul_1.jpeg

Rajasthan Vande Bharat Express: लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान के लोग पहली वंदे भारत ट्रेन का मजा लेंगे। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग सफर कर पाएंगे। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया था। राजस्थान की वंदेभारत एक्सप्रेस स्पेशल है, आइए जानते हैं इसकी 10 बड़ी बातें...

1- यह राजस्थान की पहली और देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन ।
2- यह दुनिया की पहली हाईस्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी जो हाईराइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) पर दौड़ेगी।
3- इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने दुनिया की पहली 7.2 मीटर हाई-राइज ट्रेन सेट की उपलब्धि हासिल की है। जो इसे अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से अलग बनाती है।
4- यह अब तक चलाई गई 13 वंदे भारत एक्सप्रेस से अलग होगी। ट्रेन में स्पेशल पेंटोग्राफ लगाया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में हर दूसरी बोगी की छत पर एक पेंटोग्राफ होता है। लेकिन दिल्ली-जयपुर रूट पर बिजली के तारों की ऊंचाई ज्यादा है। इसलिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने दिल्ली-जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए लंबे पेंटोग्राफ का इस्तेमाल किया है। जो इसे हाईराइज बनाती है। पेंटोग्राफ इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छत पर लगा एक ऐसा डिवाइस होता है, जो ओवरहेड लाइन की सहायता से बिजली इकट्ठा करता है।
5- यह दिल्ली से चलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

यह भी पढ़ें : वंदे भारत में यात्रियों को पसंद आ रहा है 'लंच-डिनर', सुबह-शाम दिए जा रहे 1100 पैकेट


6- इस ट्रेन को पांच घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। अभी इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है जो छह घंटे 15 मिनट का समय लेती है।
7- नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी।
8- वंदे भारत ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों से संपर्क में सुधार करेगी।
9- सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
10- आईआरसीटीसी ने ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले खानपान के मैन्यू में राजस्थानी व्यंजनों को जगह दी है।