3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंदे भारत में यात्रियों को पसंद आ रहा है ‘लंच-डिनर’, सुबह-शाम दिए जा रहे 1100 पैकेट

दिल्ली से जाते समय डिनर तो भोपाल से जाते हुए दिया जा रहा है लंच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 10 Apr 2023, 3:54 PM IST

food.jpg

vande bharat passengers

ग्वालियर। रानी कमलापति-निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेन में यात्री बढ़ते ही यात्रियों को मिलने वाले लंच और डिनर की भी डिमांड बढ़ी है। रानीकमलापति-निजामुद्दीन के बीच ग्वालियर से ही लंच और डिनर तैयार करके दिया जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत नियमित रूप से 3 अप्रेल से हुई है। इसमें रानीकमलापति और निजामुद्दीन के लिए अब चेयरकार के साथ एक्जीक्यूटिव क्लास में भी यात्री अपने- अपने स्तर पर अब लंच और डिनर की डिमांड दे रहे हैं।

ग्वालियर से हर दिन इस ट्रेन में दिल्ली के लिए डिनर के लगभग 600 पैकेट और भोपाल के लिए लंच के 500 पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। इस तरह से सुबह और शाम को यहां से ट्रेन में लगभग 1100 पैकेट दिए जा रहे हैं। वहीं अभी तक शताब्दी एक्सप्रेस में ग्वालियर से ही लंच और डिनर की व्यवस्था की जाती है। जिसमें हर दिन लगभग 1150 पैकेट तैयार करके ट्रेन में भेजे जा रहे हैं।

हर दिन बढ़ रहे यात्री

वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होती है। यह ट्रेन शनिवार को नहीं जाती है। वहीं शुक्रवार को इस ट्रेन से दिल्ली 258 और भोपाल 147 यात्री गए जिसमें दिल्ली के लिए 258 यात्री गए थे। जिसमें 258 में से 239 चेयरकार और 19 एक्जीक्यूटिव से गए। वहीं भोपाल के लिए 147 में से 133 चेयरकार और 14 एक्जीक्यूटिव से रवाना हुए।