8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Very Heavy Rain: राजस्थान के इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने डबल अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 25 Aug 2024, 2:02 PM IST

राजस्थान में भारी बारिश का दौर एक बार फिर चल रहा है। मानसून ट्रफ लाइन की दिशा बदलने से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में दो दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 180 मिनट के लिए श्रीगंगानगर, बारां, झालावाड़, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और जालोर जिले में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है। वहीं, बूंदी, कोटा, अजमेर, पाली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जयपुर (Jaipur Heavy Rain), दौसा, अलवर, नागौर, सिरोही और जालोर जिले में हल्की बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ी खबर, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

यह भी पढ़ें : 27 अगस्त को आधे दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किए आदेश

पांच बहे, एक महिला की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में स्थित भीनमाल के सुंधामाता में मूसलाधार बारिश से झरना तेजी से बह निकला। जिसमें पांच लोग बह गए। इसमें डूंगरपुर से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन जनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला, एक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 52 साल बाद सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम