22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Forecast : मौसम को लेकर आया अपडेट, प्रदेश में सर्दी का असर हुआ तेज, अब छूटेगी धूजणी

प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की वजह से सर्दी का असर और तेज होगा। हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट होगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 10, 2023

Rajasthan Weather Forecast : मौसम को लेकर आया अपडेट, प्रदेश में सर्दी का असर हुआ तेज, अब छूटेगी धूजणी

Rajasthan Weather Forecast : मौसम को लेकर आया अपडेट, प्रदेश में सर्दी का असर हुआ तेज, अब छूटेगी धूजणी

प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की वजह से सर्दी का असर और तेज होगा। हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट होगी। राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर बना हुआ है। रविवार को हल्के बादल भी छाए रहे। बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा भी नजर आया। सर्दी का असर तेज होने के चलते लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। यहां अधिकतम पारा 25.7 और न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री से. के नीचे बना हुआ है। जैसलमेर में पारा 9.4, जोधपुर में 9.6 दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में भी न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री से. दर्ज किया गया।

शेखावाटी सबसे सर्द, फतेहपुर में पारा 4.8

प्रदेश का शेखावाटी इलाका तेज सर्दी की चपेट में है। यहां रात का पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 12 दिसंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। शेखावाटी के फतेहपुर में न्यूनपारा 4.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं सीकर में न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री, चूरू में 7 और पिलानी में 7.6 डिग्री से. रेकॉर्ड किया गया। संगरिया में भी पारा 7 डिग्री से. रेकॉर्ड किया गया।

आबू में सर्दी का असर तेज

प्रदेश के पर्वतीय स्थल माउंट आबू में भी सर्दी का असर तेज हो गया है। यहां रात का पारा जमाव बिन्दु के आसपास एक डिग्री से. दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में यहां पारा जीरा डिग्री से. के नीचे जाएगा। जिसे चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर बड़ी खबर, सीएम और कई मंत्री लेंगे शपथ