मौसम विभाग की ताजा अपडेट की मानें तो आगामी तीन घंटे के भीतर कई इलाकों में बारिश हो सकती है। आइएमडी के मुताबिक राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, नागौर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में कहीं- कहीं तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।