24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: राजस्थान में कब शुरू होगा ठंड का सिलसिला? मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पत्रिका से की खास बातचीत

Rajasthan Winter 2024: राजस्थान में इन दिनों लोगों को गर्मी ने परेशान करके रख दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 23 Oct 2024, 2:11 PM IST

फाइल फोटो

फाइल फोटो

Rajasthan Weather News: राजस्थान में इन दिनों लोगों को गर्मी ने परेशान करके रख दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलौदी और चूरू में 40 डिग्री तापमान रहा। जैसलमेर में 39.9 डिग्री, गंगानगर में 39.8 डिग्री, बाड़मेर में 39.7 डिग्री, धौलपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान डबोक का 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच यानी पहले और दूसरे सप्ताह में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है। इन दिनों अलसुबह और देर रात को छोड़ दें तो दिन में अधिकतम तापमान से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

9 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर संभागों में बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। 7, 8 और 9 अक्टूबर के बीच जयपुर और आसपास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

राजस्थान में ठंड का आगमन कब होगा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के हिमांशु शर्मा ने बताया कि मानसून, राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर सभी जगह से जा चुका है। राजस्थान में सर्दी की बात करें तो धीरे-धीर दिन का समय कम हो रहा है और रातें लंबी हो रही हैं। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने लगी है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जहां तक बात करें सर्दी के आगमन की तो देखिए अक्टूबर का महीना मौसम में ट्रांजिशन की तरह रिएक्ट करता है। धीरे-धीर सर्दी का अनुभव होने लगेगा।

अक्टूबर में ऐसा रहेगा मौसम

हिमांशु शर्मा के मुताबिक, अभी भी मानसून कुछ जिलों से विदा नहीं हुआ है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अक्टूबर महीने में बरकरार रहेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिले में हल्की बौछारें गिर सकती है। हालांकि तेज बारिश होने की संभावना नहीं दिख है। अक्टूबर के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगी, जिससे गर्मी रहेगी। हालांकि रात्रि के समय हल्की ठंड का अहसास होगा।

कब होगा ठंड का आगमन

हिमांशु शर्मा ने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव संभावित है। एकदम से ठंड तो नहीं आएगा। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। रात्रि का समय भी धारे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन लंबे हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से आगामी दिनों में राजस्थान में कब तक होगा सर्दी का आगमन और इस साल कितनी पड़ेगी ठंड, इसे लेकर जल्द पूर्वानुमान रिपोर्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RPSC ने एग्जाम प्रोसेस में किया बड़ा बदलाव, डमी अभ्यार्थियों पर कसा शिकंजा; पढ़ें पूरी जानकारी