कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने के संकेत ( Cold in Rajasthan )
वहीं नवंबर माह की शुरूआत में विंड पैटर्न में बदलाव होने व जम्मू कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। ऐसे में नवंबर माह की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होना तय माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आने और जाने से हवाओं के रुख में बदलाव होता है। अब उत्तरी हवाएं चलेगी। जैसे-जैसे इनका प्रवेश होगा, वैसे ही तापमान में गिरावट तेजी से शुरू हो जाएगी। साथ ही सूर्य भी दक्षिण गोलाद्र्ध में चला जाएगा।