25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: राजस्थान में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा

Rajasthan weather Update: सर्द हवाओं के थमते ही मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_weather_news.jpg

Rajasthan weather Update: सर्द हवाओं के थमते ही मौसम बदल गया है। सीकर और जयपुर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी। मंगलवार रात राजस्थान का सीकर जिला सबसे ठंडा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीकर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में हिमालय के तराई क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। विक्षोभ के असर से उत्तरी सर्द हवाएं चलेंगी। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जा सकता है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में मंगलवार को दिनभर शहर में कोहरा छाया रहने से ठंड का असर बना रहा।

सवेरे सर्द कोहरे के बीच पर्यटकों ने जहां भ्रमण का लुत्फ उठाया। वहीं देश विदेश से आए सैलानियों ने गुलाबी सर्दी के बीच चाय की थड़ियों पर अदरक की चाय की चुस्कियों का स्वाद लेते पर्यटन यात्रा के हसीन लम्हों को यादगार बनाया। सवेरे नक्की झील परिक्रमा पथ से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए मौसम का आंनद लेते देखा गया।


शहर------ न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

अजमेर : 11.9
भीलवाड़ा : 10.3
वनस्थली : 11.8
अलवर : 11
जयपुर : 13.3
पिलानी : 10
सीकर : 7.6
फतेहपुर : 7
कोटा: 15.6
चित्तौडगढ़ : 13.5
धौलपुर : 14.8
सिरोही: 9
चूरू : 9.2
संगरिया: 9
जोधपुर: 13.9


यह भी पढ़ें : राजस्थान में सर्दी ने दिखाए तेवर, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट