5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, चुरू में 6.1 डिग्री रात का तापमान, जयपुर में एक ही रात में सात डिग्री गिरा पारा​

उत्तरी भारत के कई पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फवारी का असर बीती रात राजस्थान में देखने को मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan weather

जयपुर। उत्तरी भारत के कई पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फवारी का असर बीती रात राजस्थान में देखने को मिला। ठण्डी हवा के झौंकों से पंखे बंद करने पड़े। धूप सुहानी लगने लगी। चूरू 6.1 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठण्डा स्थान रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 8.4 डिग्री पहुंचने से वहां सैलानियों और स्थानीय लोगों को रात को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित समूचे थार में रात का तापमान पांच से सात डिग्री तक गिरने से सर्दी की शुरुआत हो गई है।

वहीं जयपुर में बीती रात 12.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी के साथ बीती रात को इस सीजन की सर्द रात माना जा रहा है। जयपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था तो सबसे कम अधितम तापमान पिलानी में 25.1 डिग्री रहा। इसी प्रकार चार जगह चुरू, अजमेर, पिलानी, जोधपुर, के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी हवाओं का असर एक हफ्ते तक रहेगा। प्रदेश में एक साथ आई ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। उत्तरी हवाओं का असर इतना रहा कि दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ गई।