30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने तीन सीट पर लगाए तीन करोड़, तो भाजपा ने दो के लिए लगाया 50 लाख का दांव

राज्यसभा का रण: 4 सीटों पर 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, कांग्रेस-भाजपा की पांच सितारा होटलों में चल रही बाड़ाबंदी, वोट के लिए विधायकों के ऐशो-आराम पर पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 8 Jun 2022, 5:17 PM IST

rajya sabha election

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने तीन सीट पर लगाए तीन करोड़, तो भाजपा ने दो के लिए लगाया 50 लाख का दांव

जयपुर। राज्यसभा की 4 सीट और 5 उम्मीदवार। भाजपा-कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को होटलों में कैद कर लिया है। होटल में मौजूद संख्या बल के आधार पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत लग रही है। लेकिन साथ ही दोनों ही दलों को अंदरखाने भितरघात का डर भी सता रहा है। जोड़तोड़-तोड़फोड़ अभी जारी है।

इधर, विधायकों के वोट लेने के लिए कांग्रेस-भाजपा अपने विधायकों को पांच सितारा होटलों में पूरा एशो-आराम करा रही हैं। इनकी फरमाइशों पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। सुबह उठने के साथ ही खेलकूद और शाम को डिनर के साथ संगीत व जादू के करते दिखाकर मनोरंजन कराया जा रहा है। इस बाड़ाबंदी में दोनों दलों के 3.50 करोड़ रुपए खर्च होना बताया जा रहा है। इसमें अकेले राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के 3 करोड़ खर्च होंगे।

दूसरी ओर जीत के लिए वोट गणित को देखें तो कांग्रेस को अपने 3 उम्मीदवार जिताने के लिए 123 वोटों की जरूरत है। लेकिन कांग्रेस अपने पास 126 विधायकों का वोट होना का दावा कर रही है। वहीं भाजपा अपने एक उम्मीदवार की जीत तय मान दूसरे अपने समर्थित निर्दलीय सुषाष चन्द्रा की जीत के दावे भी कर रही है। प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 41-41 वोटों की जरूरत है।

कांग्रेस: तीन करोड़ की बाड़ाबंदी

- 150 कमरे उदयपुर के होटल ताज अरावली में 2 से 8 जून (7 दिन) तक के लिए बुक कराए गए हैं

- प्रत्येक विधायक को अलग-अलग कमरों में रखा गया है, इसके अलावा उम्मीदवार व स्टाफ के लोग हैं

- 1 विधायक का प्रतिदिन खाने व रहने का खर्च करीब 20 हजार बताया जा रहा है

- 30 लाख रोजाना खर्च हो रहे हैं बाड़ाबंदी पर

- 2 करोड़ 10 लाख रुपए 7 दिन का आएगा खर्जा

- 1 चार्टर प्लेन किराए पर लेना बताया जा रहा है, जिसका उड़ान खर्च 1 लाख रुपए घंटे है, बस अलग से

- 3 करोड़ लगभग सभी व्यवस्थाओं को मिलाकर खर्च होना बताया जा रहा है।

भाजपा: 50 लाख की बाड़ाबंदी

- 62 कमरे जयपुर के होटल देवी रतन में 6 से 9 जून (4 दिन) बुक कराए गए हैं

- 15 कमरों में वरिष्ठ विधायकों को एक-एक और शेष कमरों में दो-दो विधयाक ठहराए गए हैं

- 1 कमरे का खर्च रहने और खाने को मिलाकर 15 हजार से अधिक बताया जा रहा है

- 9 लाख 30 हजार रुपए लगभग प्रतिदिन का खर्च आ रहा है

- 37 लाख 20 हजार होटल का लगभग खर्चा बताया जा रहा है

- 12 लाख से अधिक खर्चा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आना बता रहे हैं

- 50 लगभग कुल खर्च बाड़ाबंदी का आएगा