4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
धर्म की रक्षा का कॉपीराइट भाजपा के पास, कांग्रेस पायरेटेड कॉपी-राठौड़
Play video

धर्म की रक्षा का कॉपीराइट भाजपा के पास, कांग्रेस पायरेटेड कॉपी-राठौड़

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी की यात्रा में उनके फोटो के साथ धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो स्लोगन लगे पोस्टर्स पर राठौड़ ने कहा कि जब धर्म की रक्षा के लिए जब एक ऑरिजिनल पार्टी (भाजपा) है तो तो फिर फेक पार्टी की जरूरत क्या है ?
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 5 Dec 2022, 4:19 PM IST

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी की यात्रा में उनके फोटो के साथ धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो स्लोगन लगे पोस्टर्स पर राठौड़ ने कहा कि जब धर्म की रक्षा के लिए जब एक ऑरिजिनल पार्टी (भाजपा) है तो तो फिर फेक पार्टी की जरूरत क्या है ? धर्म का कॉपीराइट तो बीजेपी के पास है। कांग्रेस पायरेटेड कॉपी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस धर्म के रास्ते पर आ रही है तो अच्छी बात है।

राठौड़ ने सीकर में ताराचंद मर्डर मामले में कहा कि पुलिस को राजस्थान में भी खुली छूट देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में गैंगस्टर खुद तख्ती गले में डालकर सरेंडर कर रहे हैं। खुद पैरवी करके कहते हैं कि उन्हें जमानत नहीं चाहिए। मगर इस सरकार में तो ऐसी छूट संभव नहीं दिखती। उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए वादों की उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि चुनावी घोषणा में रोजगार और भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज राजस्थान में मफिया राज है। जनता को माफिया को रोकना पड़ रहा है।

हमार सरकार आई तो कांग्रेस के घोटालों की होगी जांच

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 15 बार पेपर लीक हो चुका है। लेकिन सरकार इसकी सीबीआई जांच से डर रही है। पेपर लीक पर एक भी कार्रवाई नही हुई। क्योंकि इनके खुद के लोग इसमें लिप्त हैं। आज बिल पास करवाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। टीचर के ट्रांसफर के पैसे लिए जा रहे है। एसीबी की कार्रवाई के लिए भी मंत्री से अनुमति लेनी पड़ रही। पूरी कांग्रेस को राजस्थान के घोटाले के पैसे से चलाया जा रहा है। हमारी सरकार आई तो कांग्रेस के घोटालों की जांच कराई जाएगी।

राजस्थान के स्वाभिमान पर लगाई चोट

राज्यवर्धन ने कहा कि राजस्थान के स्वाभिमान की इस सरकार ने पूरे देश में मिट्टी पलित कर दी है। सच पूरे प्रदेश की जनता जानती है। दूसरे राज्यों से अपराधी राजस्थान में पनाह ले रहे हैं। सरकार अपने धर्म से दूर हो गई है और एन्टी हिन्दू ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं।