3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त, प्रताप सिंह खाचरियावास की बड़ी प्रतिक्रिया

Rajasthan : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किए जानें के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास की बड़ी प्रतिक्रिया आई।
2 min read
Google source verification
Ram Janmabhoomi Trust CEO Jeetendra Mishra Pratap Singh Khachariyawas said

Rajasthan : कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा नियुक्ति किए गए। इसके बाद तमाम जगह उनका स्वागत किया गया तो कई स्थानों पर उनको सचेत भी किया गया। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनाए जाने पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, भगवान राम के मंदिर में हुई चोरी ने देश के लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई है। मेरा मानना ​​है कि भगवान राम के मंदिर में चोरी होनाएक बहुत बड़ी घटना है। जिनके नाम पर लोग मर्यादा, सच्चाई और ईमानदारी की कसम खाते हैं, उन्ही के मंदिर में चोरी बड़ा अपराध है। राम के नाम के सहारे भाजपा आज सत्ता पर बैठी है। उसके बाद इस घटना पर BJP के गैर-जिम्मेदाराना बयान, बहुत चिंताजनक हैं। BJP को अपना रवैया सुधारने की ज़रूरत है।

ट्रस्ट कार्यालय में CEO की नियुक्ति के बाद पहली बैठक

उधर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में CEO की नियुक्ति के बाद पहली बैठक में CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा, आज मैं ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुआ हूं। पहली बैठक परिचयात्मक बैठक थी जहां हमने एक दूसरे के विषय में जाना और कार्य करने के विषय में जाना। आगे ट्रस्ट जितना चाहेगा मैं उनके साथ बैठक करूंगा और अपने काम को भलीभांति समझ लूंगा। जब मैं इसको भलीभाँति समझ लूंगा तब मैं CEO के रुप में काम करूंगा।

जितेंद्र मिश्रा सीईओ नियुक्त

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया था। लंबे सैन्य अनुभव और बड़े संस्थानों के संचालन में दक्षता रखने वाले जितेंद्र मिश्रा अब राम मंदिर की दैनिक प्रशासनिक व्यवस्था, श्रद्धालु सुविधाओं और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीईओ के चयन के लिए गठित समिति ने ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंपा था। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, बिहार के पूर्व डीजीपी डॉ. परेश सक्सेना और पूर्व आईएएस दिनेश चंद्र के नाम भी शामिल थे। ट्रस्ट ने विचार-विमर्श के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

सलेक्शन कमेटी और ट्रस्ट का शुक्रिया

राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मैं सलेक्शन कमेटी और ट्रस्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह भगवान राम की कृपा भी है, इसलिए मैं और ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा दिल आभार से भरा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग