गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से पौने तीन लाख रुपए ठगे
वहीं मानसरोवर थाना इलाके में गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से पौने तीन लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार किरण पथ निवासी रश्मि साकरवाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह फेसबुक के माध्यम से जनवरी माह में जोस मार्क के सम्पर्क में आई। इसके बाद जोस मार्क ने उससे टेलीग्राम के जरिए बातचीत शुरू की। उसने एक महंगा गिफ्ट कोरियर से भेजने की बात कही और फिर उससे अपने खाते में 2,88500 रुपए डलवा लिए। रुपए डलवाने के बाद भी उसे आरोपित ने गिफ्ट नहीं भेजा। इस पर उसे ठगी का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीडि़ता ने पुलिस से सम्पर्क साधा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।