6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS 2016 भर्ती की मुख्य परीक्षा पर लटकी तलवार, इतने अभ्यर्थी हो सकते हैं प्रभावित

RAS 2016 Latest News

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Jun 08, 2018

RAS 2016 main exam latest news

RAS 2016 main exam latest news

जयपुर।RAS 2016 राजस्थान प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा 2016 के तहत प्री-परीक्षा के स्तर पर 15 गुणा से अधिक सफल घोषित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा से बाहर रखने के हाइकोर्ट के आदेश की पालना के लिए कार्मिक विभाग ने राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग को लिखा है। इससे अब मुख्य परीक्षा के परिणाम पर तलवार लटक गई है, हालांकि इस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है।

कार्मिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत कई अभ्यर्थियों के प्री-परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी करना पड़ेगा। इससे मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ सकता है। हालांकि अब RPSC को अंतिम निर्णय करना है। गौरतलब है कि कोर्ट ने आरक्षण का लाभ नियुक्ति के समय ही देने के निर्देश दिए थे, चयन प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर आरक्षण का प्रावधान लागू नहीं किया जा सकता। इस मामले में खण्डपीठ ने आदेश दिया था कि RAS भर्ती नियमों के तहत पदों का 15 गुणा अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाएं। प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम के स्तर पर 15 गुणा से अधिक सफल घोषित अभ्यर्थियों की अलग सूची बनाई जाए। इनमें से चयन के लिए सफल होने वालों को नियुक्ति नहीं दी जाए।

RAS 2017 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अभी चैयरमेन का पद रिक्त है। और 2016 मुख्य परीक्षा के लिए अगर 15 गुणा अभ्यर्थियों का फार्मूला लगता है तो प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पुनः जारी करना पड़ेगा। RAS भर्ती पिछले कई वर्षों से न्यायालय में ज्यादा अटकी रही है। इससे पिछली भर्ती की बात करें तो RAS 2013 को पूरा करने भी कई साल लग गए। न्यायालय के आदेश के बाद RPSC द्वारा फैसला लिया जाना है लेकिन बिना आयोग अध्यक्ष की मंजूरी के अंतिम निर्णय नहीं हो सकता। आयोग में गर्ग के कार्यकाल पश्चात अभी तक नया आयोग अध्यक्ष नियुक्त नहीं हुआ है।