
Jaipur News: खुद को समाज के नजरिये से दिखाने की मत ठानो। समाज के नजरिये को सिद्ध करने की बजाय अपने काम को पसंद करो और पैशन को फॉलो करो। इस बात पर फोकस मत करो कि समाज हमारा भविष्य कैसा चाहता है। हमेशा अपने पैशन में बेस्ट देने का प्रयास करो। ये कहना है अंकित कुमार अवस्थी का।
पैशन को फॉलो करने के लिए अंकित ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ दी। आबकारी अधिकारी, जयपुर की पोस्ट पर कार्यरत अंकित ने गुरुवार को राजकीय सेवा से त्याग पत्र दे दिया।
पत्रिका से बातचीत में अंकित ने बताया कि उनके कमेंट और वीडियो पर गूगल, इजराइल के राजदूत आदि रिएक्ट कर चुके हैं। यूट्यूब पर शेयर किए हुए वीडियोज पर दस लाख से अधिक व्यूज आते हैं। ग्लोबल लेवल के मुद्दों पर एनालिसिस करते है और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
अंकित ने कहा कि उन्होंने शिक्षण कार्य को इसलिए चुना, क्योंकि शिक्षक भष्ट्राचारी नहीं हो सकता है। गेट में 41वीं रैंक हासिल की थी और आइआइटी कानपुर से एमटेक किया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। गांव-देहात के गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बड़े पदों की नौकरी तक पहुंचाना, जो उनका पैशन है। उन्होंने बताया कि एक शिक्षण संस्थान से उन्होंने करीब पांच करोड़ के पैकेज की नौकरी छोड़ी है।
2011 से शिक्षण कार्य कर रहा हूं, जो मेरा पैशन है। आरएएस में 235वीं रैंक हासिल की, लेकिन शिक्षण कार्य लगातार जारी था। नौकरी ज्वॉइन करने के बाद दोनों जगह फोकस नहीं कर पा रहा था, तो शिक्षण कार्य की बजाय नौकरी छोडऩे का फैसला लिया, ताकि लोगों को पढ़ा सकूं।
लोगों को पढ़ाता हूं, तो नौकरी इसलिए की ताकि किसी के मन में ये सवाल नहीं रहे कि खुद (अंकित) नौकरी क्यों नहीं लग पाए। बच्चों को मोटिवेट भी करना था कि मैं जिस एग्जाम की तैयारी कराता हूं, उसमें मैंने सेवाएं दी है इसलिए प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और करीब तीन वर्ष तक सेवाएं दी।
शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए अपने शिक्षण कार्य को आगे बढ़ाना है और बहुत कम कीमत पर स्टूडेंट्स को शिक्षा देना है, ताकि कोई स्टूडेंट्स शिक्षा से वंचित नहीं रहे और
पीएम मोदी ने जब लक्षद्वीप में डूबकी लगाई थी, तो उस समय यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था कि ये मालदीप को डूबोने की डूबकी है। ये वीडियो बहुत चर्चा में रहा। साथ ही नीट एग्जाम के मुद्दे पर बना वीडियो भी चर्चा में रहा।
अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने का सोशल मीडिया बहुत सशक्त माध्यम है। हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। सोशल मीडिया पर खुद के यूट्यूब चैनल, फेसबुक अकाउंट हैं जिसे लाखों लोग फॉलो करते हैं। वर्तमान में यूट्यूब चैनल पर 4.34 मिलियन सब्सक्राइबर है।
Updated on:
4 Oct 2024, 9:20 AM IST
Published on:
4 Oct 2024, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.