19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / आ गया रावण, इस बार लेकर यह खास

आ गया रावण, इस बार लेकर यह खास

दशहरा 19 अक्टूबर को, राजधानी में रावण मंडियों में सज-धज कर तैयार पुतले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 15 Oct 2018, 4:05 PM IST

jaipur

आ गया रावण, इस बार लेकर यह खास

जयपुर. अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व दशहरा इस साल 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसके लिए राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्रि समाप्त होने के अगले ही दिन दशहरा मनाया जाता है, इस दिन जगह-जगह रावण का दहन किया जाता है। रावण दहन के लिए इन दिनों शहर में जगह-जगह रावण के पुतलों की मंडिया सजी हुई हैं। जयपुर के साथ ही सूरत, गुजरात, जालौर व अन्य जगहों से यहां कारीगर रावण के पुतले तैयार करने का काम कर रहे हैं।

81 फीट का रावण
मंडियों में 2 फीट से लेकर 90 फीट तक के रावण तैयार किए जा रहे हैं। चुनावी माहौल होने के कारण इस बार रावण के पुतलों की डिमांड ज्यादा है, इसके लिए एडवांस बुकिंग भी कराई जा रही है। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित किसान धर्म कांटा रावण मंडी में 81 फीट के दो रावण भी तैयार किए गए हैं जो अजमेर भेजे जाएंगे। इस रावण के पुतले में स्पेशल डिवाइस लगाई गई है जिससे वह हाथ-पैर और सिर हिलाता हुआ दिखाई देगा। इसकी लागत 81 हजार रुपए तक बताई जा रही है। करीब 200 कारीगर इस मंडी में रावण के पुतले तैयार करने का काम कर रहे हैं।