1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज यहां करें चेक, डायरेक्ट लिंक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम बुधवार को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 29 May 2024, 8:16 AM IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम बुधवार को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 7063 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट एवं डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। बोर्ड सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड़

राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। उसे डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डाले। इसके बाद आप वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख पायेंगे।

-राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
-अब आपको स्ट्रीम चुनकर रोल नंबर दर्ज करना है।
-इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन होगा जहां से आप नतीजे चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने 12वीं का परिणाम किया था जारी

बता दें कि शिक्षा विभाग 20 मई को बोर्ड ने हायर सेकंडरी के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम जारी किया था। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम काफी मायने रखता है। खासकर बोर्ड का सेकंडरी का परिणाम परीक्षार्थियों के भविष्य की दिशा को तय करता है। परीक्षार्थी को किस विषय का चयन करना है, यह परिणाम पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, अगले दो दिन 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी