इसी प्रकार अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) , आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग में 55 प्रतिशत अंक लाने वाले पात्र घोषित किए गए हैं। समस्त श्रेणी की विधवा (Widow) व परित्यक्ता महिलाएं (Left Women) व भूतपूर्व सैनिकों (Ex Serviceman) के बच्चों के लिए पात्रता 50 प्रतिशत रखी गई। नि:शक्तजन श्रेणी (Special) में नियमानुसार आने वाले समस्त व्यक्ति 40 प्रतिशत अंक लाने पर पात्र घोषित किए गए। सभी की पात्रता आजीवन रहेगी। इसके लिए पूरा निर्धारण जारी कर दिया गया है।