6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर हनुमान ने खोला मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप

खींवसर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद हनुमान बेनीवाल ने फिर खोला मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे और पूर्व मंत्री युनूस खान पर साधा निशाना
2 min read
Google source verification
फिर हनुमान ने खोला मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप

फिर हनुमान ने खोला मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप

जयपुर। खींवसर ( Khimsar ) विधानसभा उपचुनाव ( Byelection ) का परिणाम आने के बाद शुक्रवार को सांसद हनुमान बेनीवाल ( Hanuman Beniwal ) ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। बेनीवाल ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) और पूर्व मंत्री यूनुस खान ( Younis Khan ) पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजे पर उपचुनाव में कांग्रेस ( Congress ) प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया है। साथ ही राजे और पूर्व मंत्री खान पर कार्रवाई की मांग की है।

हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ), जेपी नड्डा ( JP Nadda ) और राजस्थान भाजपा ( Rajasthan BJP ) प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) को संबोधित करते हुए लिखा है कि भाजपा से गठबंधन के बाद भी खींवसर उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खां ने कांग्रेस प्रत्याशी की खुलेआम मदद की है। इन पर पार्टी कार्रवाई करें।

बेनीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने आरएलपी ( RLP ) को हराने के लिए पूरा जोर लगा दिया। 15 मंत्री व 60 विधायकों ने खींवसर में डेरा डाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट बैंक खिसक गया, जिसके कई कारण रहे, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की, जो मोदी जी को मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वसुंधरा राजे का खेमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) से मिल गया, इसके बावजूद खींवसर की जनता से मजबूती से सरकार को जवाब दिया और आरएलपी को प्रदेश में मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें 36 कौम ने समर्थन दिया है।

अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस को करेंगे साफ
भाई नारायण बेनीवाल की जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अब आरएलपी व भाजपा का अगला मिशन पंचायत व निकाय चुनाव है, जिसमें प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पंचायत व निकाय चुनाव में वे भाजपा के साथ रहेंगे, इसको लेकर उन्होंने पहले भी आगे होकर बात की थी और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग