1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक के पहियों तले दबी दो परिवारों की खुशियां

सीकर रोड पर हुआ हादसा, हादसे के बाद 30 फीट तक घसीट ले गया

2 min read
Google source verification
jaipur

तेज रफ्तार ट्रक के पहियों तले दबी दो परिवारों की खुशियां

जयपुर। सीकर रोड स्थित नींदड मोड़ पर सोमवार रात्रि तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो जनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की ही मौत गई। मृतक रिश्ते में जीजा-साले थे। हादसा थाने से थोड़ी दूर नींदड मोड़ पर जयपुर की ओर जाने वाली लेन में हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नींदड मोड़ पर करीब सवा दस बजे सड़क को पार करते समय स्कूटी सवार जीजा ओमप्रकाश व राकेश को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी ट्रक के नीचे आ गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। जिससे ट्रक करीब 30 फीट तक स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में जीजा ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल राकेश को कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात्रि राकेश की भी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

जन्मदिन से आ रहे थे
पुलिस ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश राजपूत (47) करधनी क्षेत्र में निवारू रोड और राकेश सिंह (27) मुरलीपुरा क्षेत्र में चरण नदी स्थित गोकुल विहार पर रहते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश अपने जीजा के दोयते के जन्मदिन के कार्यक्रम में बालाजी धर्म कांटा हरमाडा से वापस घर लौट रहे थे। मृतक ओमप्रकाश रूट नंबर 7 पर खलासी का काम करता है।

चार दिन पहले आया था छुट्टी पर
पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश सूरत में निजी कंपनी में लेखाकार का काम करता है। राकेश चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। वह अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी में गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।