RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: राजस्थान में शनिवार को हुए वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड एक शिक्षक ही निकला। राजस्थान पुलिस की तहकीकात के साथ हुई तबाड़तोड़ कार्रवाई में यह बात निकलकर सामने आई है। आरपीएससी पेपर लीक मामले में एसपी विकास शर्मा को पहले ही भनक लग गई थी। इस बारे में तत्काल ही उदयपुर की पुलिस को उन्होंने काम पर लगा दिया। खुफिया इकाई से लेकर पूरा नेटवर्क खंगाला गया।