आज मतदान, कल आएंगे नतीजे
प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सीआर के माध्यम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के पदों के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को शनिवार सुबह खोला जाएगा और उसके बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में समय की भी बहुत बचत होती है। साथ ही चुनाव में पूरा अनुशासन बना रहता है।