8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदन दिलावर पर भड़के सचिन पायलट, कहा – राजस्थान में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस जीतेगी

सचिन पायलट आज बाड़मेर दौरे पर हैं। पायलट ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार किया। साथ भाजपा और पीएम मोदी को लेकर कई सवालों के बेबाक जवाब दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Apr 2024, 3:15 PM IST

sachin_pilot_2.jpg

Sachin Pilot

कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज बाड़मेर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा यह आचार संहिता लगी हुई इस मौके पर धमकियां देना बड़ा अशोभनीय है। सचिन पायलट बोले, पेपरलीक जैसे गंभीर मुद्दे पर अगर हम जड़ तक पहुंचकर बड़े लोगों को एक्सपोज करते है तो उसका मैं हमेशा से स्वागत करता रहा हूं। लेकिन भाजपा सरकार को प्रतिशोध और बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। सचिन पायलट बुधवार को बाड़मेर में सुबह मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लिए कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। आज कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन सभा व रैली में सचिन पायलट भी शामिल हुए।



भाजपा और पीएम मोदी के 400 पार के नारे पर तंज कसते हुए सचिन पायलट पायलट ने कहा भाजपा को अगर अपने पर इतना विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। विशेष रूप से कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे है। उससे लगता है कि उनको अपने पर विश्वास नहीं है।

यह भी पढ़ें - अब सरकारी दफ्तरों में नहीं अटकाई जा सकेगी फाइल, राजस्थान सरकार ने किया यह बड़ा काम



सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर सचिन पायलट ने खिंचाई करते हुए कहा इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई और पुलिस या कोई भी हो, केंद्र सरकार के खिलाफ जो आवाज बुलंद करेगा, उसको कुचलने का काम करेगे। जैसे ही पाला बदलेगा, उस पर गंगाजल छिड़क कर पाक साफ कर दिया जाएगा।



सचिन पायलट ने कहा आमतौर पर विपक्षी दल सत्ताधारी नेताओं पर आरोप लगाते हैं। मैंने पहली बार देखा है कि सत्ता में बैठे लोग नेहरू, मनमोहन सिंह पर आरोप लगा रहे है और पुराने इतिहास को खंगाल रहे है। इन्होंने अपने दस साल में क्या किया, यह बताएं।



पायलट ने कहा कि बाड़मेर में कोई चुनौती नहीं है। मुझे लगता है कि 25 में से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी। बाड़मेर में भाजपा का प्रचार करने वाला हीं नहीं बचा है। यहां पर कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।



राजस्थान के टोंक लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी जेल जाएंगे। दोनों नेता भी जेल जाने से बचने की जुगत में लगे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह लोग बचेंगे। दिलावर के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दिलावर टोंक से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के नामांकन रैली में हिस्सा लेने आए थे।

यह भी पढ़ें - राजसमंद लोकसभा सीट से बड़ी अपडेट, महिमा कुमारी और दामोदर गुर्जर कब भरेंगे नामांकन, कल है अंतिम डेट