6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: सचिन पायलट ने इस बार CM राजे नहीं, मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
Play video

VIDEO: सचिन पायलट ने इस बार CM राजे नहीं, मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने रुपए के हो रहे अवमूल्यन और पेट्रोल-डीजल-रसाई गैस की बढ़ती दरों से आमजनता पर पड़ रहे महंगाई के बोझ के लिए भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को ज़िम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अनुकूल वैश्विक स्थितियों के बावजूद देश की जनता को कमर तोड़ महंगाई से जूझने के लिए मजबूर कर दिया है।

 

पायलट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद आज देश में पेट्रोल लगभग 82 रुपए व डीजल लगभग 76 रुपए लीटर में मिल रहा है। रसाई गैस के दामों में पिछले तीन माह में ही 171 रुपए की वृद्धि की गई है और यूपीए शासन के दौरान वर्ष 2014 में जो सिलेण्डर लगभग 400 रुपए में उपलब्ध हो रहा था, उसकी कीमत दो गुणा से भी ज्यादा हो गई है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नोटबंदी व जल्दबाजी में लागू जीएसटी के कारण उद्योग धन्धे चौपट हो गए हैं और अर्थव्यवस्था 1.5 की दर से गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितनी संवेदनहीन केन्द्र की भाजपा सरकार है, उसी अनुपात में प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनता के आर्थिक शोषण के लिए तत्पर है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़