4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव खिलाडिय़ों की अभ्यास से पहले, दौरान और बाद में की जाएगी निगरानी

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उसके केन्द्रों में प्रशिक्षण कर रहे हाई परफॉर्मेंस एथलीटों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Satish Sharma

•

Updated: 7 Oct 2020, 7:06 AM IST

कोरोना पॉजिटिव खिलाडिय़ों की अभ्यास से पहले, दौरान और बाद में की जाएगी निगरानी

कोरोना पॉजिटिव खिलाडिय़ों की अभ्यास से पहले, दौरान और बाद में की जाएगी निगरानी

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उसके केन्द्रों में प्रशिक्षण कर रहे हाई परफॉर्मेंस एथलीटों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है। ये एसओपी उन एथलीटों के लिए हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साई ने ग्रेडेड रिटर्न टू प्ले (जीआरटीपी) नाम से नया दिशा-निर्देश जारी किया है जिसमें उन कोरोना पॉजिटिव एथलीटों की निगरानी रखने को कहा गया है, जो साई के केंद्रो में ट्रेनिंग कर रहे हैं। नए दिशा-निर्देशों के तहत, साई के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और प्रशिक्षण एथलीटों के संबंध में जिम्मेदारियां दी गई है, जो एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
साई ने साथ ही कहा कि प्रत्येक केन्द्र में एथलीटों पर कोविड-19 संक्रमण के मूल्यांकन और एसओपी के तहत बताए गए दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा और पैरामेडिकल विशेषज्ञों की पहचान कर रहा है। इसके अलावा चिकित्सा और पैरामेडिकल विशेषज्ञों को निर्देश दिया जा रहा है कि कोविड-19 संक्रमण के मूल्यांकन और जीआरटीपी के तहत प्रगति के संबंधित स्पष्टता सुनिश्चित करें। बयान में आगे कहा गया है कि खिलाडिय़ों की अभ्यास सत्रों के पहले, दौरान और बाद में निगरानी की जाएगी और यदि कोई अलग लक्षण मिलता है तो इसे आगे के मूल्यांकन के लिए मेडिकल टीम को सूचित किया जाएगा।