6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफ की रोक,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान में रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘पद्मावत‘, जानें क्या है वजह

राजस्थान में रिलीज नहीं होगी फिल्म पद्मावत, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया फिल्म लेने से इंकार, सिनेमाघर भी लगाने को नहीं तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 24 Jan 2018, 11:36 AM IST

Sanjay Leela Bhansali film Padmavat will not release in Rajasthan Karni Sena

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैंसले के बाद भी राजस्थान में फिल्म पद्मावत रिलीज नहीं होगी। फिल्म को लेकर सिनेमाघर और वितरकों में इतना खौफ है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के रिलीज करने के फैसले के बाद भी फिल्म को प्रदेश में दिखाने से मना कर दिया है। वहीं वितरकों ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कह दिया है वह यह फिल्म नहीं खरीदेंगे। वहीं अधिकतर सिनेमाघरों ने भी फिल्म को दिखाने से मना कर दिया है। जिसके चलते राजस्थान के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी। प्रदेश में करणी सेना के खौफ को देखते हुए और किसी भी प्रकार के बवाल से बचने के लिए फिल्म को वितरकों ने फिल्म को खरीदने से मना कर दिया है। वहीं कुछ वितरकों का कहना है कि हम फिल्म खरीद कर क्या करेंगे क्योंकि हमें अधिकतकर सिनेमाघरों ने रिलीज से मना कर दिया है। साथ ही पहले ही जब इतना बवाल मच चुका है और पुलिस ने भी हमारी सुरक्षा के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया है तो फिर रिलीज कैसे होगी।

ऑनलाइन टिकिट बुकिंग में भी जयपुर राजस्थान नहीं -

केरल और कर्नाटक में आज रिलीज होने के बाद देशभर के कई राज्यों व शहरों में पद्मावत कल रिलीज होगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के ऑप्शन में राजस्थान के किसी भी शहर के सिनेमाघर में इस फिल्म के लिए टिकिट बुकिंग के लिए ऑप्शन नहीं है। बुक माय शो और पीवीआर सिनेमा या अन्य एप्प में राजस्थान के किसी भी शहर के लिए इस फिल्म की बुकिंग के लिए किसी भी सिनेमाघर का नाम नहीं है।

देश के इन शहरों में हो रही रिलीज -

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म पद्मावत देश के कई राज्यों के शहरों मे रिलीज हो रही है। जिसमें आगरा , अहमदनगर, इलाहाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरु, बरेली, भुवनेश्वर, बिलासपुर , चंडीगढ़,धर्मशाला, गोवा, गुवाहाटी, हिसार, हुगली, होशियारपुर, हुबली हैदराबाद, जालंधर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता,मैंगलूर, मैसूर नैनीताल, नांडेड, नासिक, एनसीआर सहित साउथ में कई जगह रिलीज होगी।

यह कहना है वितरकों का -

अधिकतर जगह फिल्म को वायकॉम खुद रिलीज कर रहा है। राजस्थान में करणी सेना का बहुत ज्यादा डऱ है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर कोई बात फिलहाल नहीं कही है। एेसी स्थिति में रिलीज कैसे होगी। आरके सारा, फिल्म वितरक

टाइगर जिंदा है मैं ही रिलीज के लिए लेकर आया था। लेकिन जब राजस्थान में पहले ही इतना ही बवाल हो रहा है तो हमने पद्मावत फिल्म लेने से इंकार कर दिया है। साथ ही हमें सिनेमाघरों ने भी फिल्म को लगाने से मना कर दिया है तो फिर लेकर भी दिखाएंगे कहां। राज बंसल,यशराज जयराज पिक्चर्स

हम फिल्म को प्रदेश में नहीं ला रहे है। साथ ही इतने हंगामे और भय के माहौल में तो रिलीज करने के लिए कोई वितरक तैयार नहीं होगा। कैलाश शर्मा, फिल्म वितरक

आयनॉक्स की ओर से अभी तक तो एडवांस टिकट के विंडो खुले नहीं है। तो राजस्थान में अभी तक टिकट के लिए बुकिंग शुरू नहीं हुई है। अमिताभ जैन, जनरल मैनेजर,आयनॉक्स