6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: सरस डेयरी देगी ये FREE GIFT, आज से शुरू हुई सुविधा

Rajasthan News: उपभोक्ता अब राज्यभर की सरस डेयरियों में घी-दूध या दूध से बने अन्य उत्पादों के सैपल जांच के लिए किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक जमा करा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Mar 2025, 2:35 PM IST

RCDF Free Ghee Tasting: राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) फ्री गिफ्ट के तौर पर अब दूध के साथ घी की भी निशुल्क जांच करेगा। इससे लोग घर में उपयोग में लाए जा रहे किसी भी ब्रांड के घी और दूध में मिलावट की जांच नजदीकी सरस डेयरी स्थित प्रयोगशाला में करवा सकेंगे। यह सुविधा सोमवार से शुरू हो जाएगी।

आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि उपभोक्ता अब राज्यभर की सरस डेयरियों में घी-दूध या दूध से बने अन्य उत्पादों के सैपल जांच के लिए किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक जमा करा सकते हैं। सबद्ध जिला दुग्ध संघ की गुणवत्ता नियन्त्रण प्रयोगशाला की ओर से विभिन्न मानकों पर सैंपल की जांच की जाएगी। इसमें 35 तरह की मिलावट का पता चल सकेगा। इसकी रिपोर्ट तय समय में उपलब्ध करवा दी जाएगी।


यह भी पढ़ें : 1 अप्रेल से दूध पर इतने रुपए प्रति लीटर बढ़ेगा खरीद मूल्य, हर महीने 4.50 करोड़ का होगा अधिक भुगतान

ऐसे होगी जांच

इस जांच के लिए जिला दुग्ध संघों द्वारा अत्याधुनिक जीसी और एफटीआईआर बेस्ड मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जो घी-दूध में 35 तरह की मिलावट का पता लगाने में सक्षम हैं। उपभोक्ता कार्यदिवस में 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक जांच के लिए संपर्क कर सकते हैं।