30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पूनिया, राजे ने ट्वीटर पर शेयर की मुलाकात

धौलपुर प्रवास के बाद जयपुर लौटी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने की मुलाकात
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Nov 2019, 7:23 PM IST

Vasundhara raje and satish poonia

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पूनिया, राजे ने ट्वीटर पर शेयर की मुलाकात

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) के राजकीय आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूनिया ने राजे को किरण बेदी ( Kiran Bedi ) की लिखित पुस्तक 'यह संभव है' और देवदत्त पटनायक रचित रामायण बनाम महाभारत पुस्तक भेंट की। इस मुलाकात के फोटो पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ट्वीटर पर शेयर किए।

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठन चुनावों पर भी चर्चा हुई। दोनों के बीच टोल टैक्स आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई। पूनिया के प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। राजे भी कई दिनों के धोलपुर प्रवास के बाद शुक्रवार को ही जयपुर लौटी है।

स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

जयपुर स्थित आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर भाजपा जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की। इस अवसर पर भारी संख्या में आगंतुक सभी मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा मिठाई खिलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।