ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शनि अपनी स्वराशि मकर को छोड़कर आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर दूसरी स्वराशि कुंभ में प्रवेश किया। शनि आने वाले ढाई साल तक कुंभ राशि में विचरण करेंगे। जबकि कर्क और वृश्चिक को ढाई साल तक ढय्या शनि रहेगा। वहीं मकर राशि वालों को मार्च 2025 तक साढ़े साती रहेगी, कुंभ राशि वालों के लिए 5 साल और मीन राशि वालों को साढ़े सात साल शनि की साढ़े साती रहेगी। ढय्या में शनि देव प्रभावित राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है, कारोबार में उतार—चढाव लाता है, स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। मकर, कुंभ व मीन के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को तेल दान, छाया पात्र का दान, शिव आराधना के साथ गरीबों को उनी वस्त्रों के दान से फायदा मिलेगा।