क्वींस रोड स्थित झारखंड महादेव मंदिर में एक दिन में हो रहे दो सहस्त्रघट—रुद्राभिषेक में करीब 120 लीटर जल उपयोग में आ रहा है। वहीं, प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के दौरान भक्तों द्वारा करीब 18 हजार लीटर जल शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। इसे मंदिर परिसर में बने कुएं में पहुंचाया जा रहा है। इस पानी से मंदिर परिसर में लगे पौधों को सींचा जा रहा है।