जितनी बार पूजा, उतनी बार शृंगार
झरनेश्वर महादेव आस्था का प्रमुख केन्द्र है। इस मंदिर में महादेव का बाल रूप है। यहां झरना बहते रहने से मंदिर का नाम झरनेश्वर रखा गया। प्रदोष और छठ को महादेव के दूधधारा व सहस्त्रधारा की जाती है। पूर्णिमा पर जागरण होता है। झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के महेश अग्रवाल के अनुसार झरने से पूरे साल आता पानी कुण्ड में एकत्र होता है। कुण्ड का जलस्तर कम होने के बाद स्वत: ही ऊपर आ जाता है। दिन में जितनी बार महादेव की पूजा होती है। उतनी बार अलग-अलग शृंगार किया जाता है।