3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुलेरा, रेनवाल, नरेना, सांभर, कनकपुरा और पावटा के लिए रेल सुविधाओं की मंजूरी

सूचना प्रसारण राज्‍य मंत्री और जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु से अपने क्षेत्र की रेल संबंधी समस्‍याओं को लेकर मुलाकात की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 10 Apr 2015, 5:33 PM IST

सूचना प्रसारण राज्‍य मंत्री और जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु से अपने क्षेत्र की रेल संबंधी समस्‍याओं को लेकर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र के कई इलाके खासतौर से फुलेरा और रेनवाल रेल से संबंधित अर्थव्‍यवस्‍था पर निर्भर हैं। रेल मंत्री द्वारा दिये गए आश्‍वासनों से क्षेत्र को बहुत राहत मिलेगी और काफी रोजगार बढ़ेगा।

मुलाकात के दौरान रेल मंत्री ने फुलेरा में ब्राड गेज डीजल/बिजली रेलवे शेड की सहमति दी और इस महिने के अंत तक कार्य आरम्‍भ करवाने का आश्‍वासन दिया, फुलेरा के गेट नं. 152 पर अंडर पास का काम शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा और गेट नं. 1 के अंडर पास के लिए रेल मंत्री जी ने राज्‍य सरकार द्वारा प्रस्‍ताव न मिलने के बावजूद भी औपचारिक सहमति प्रदान की।

फुलेरा रेलवे स्‍टेशन के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए संबंधित जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि यात्री सुविधाओं के लिए यदि और धन की आवश्‍यकता होगी तो व्‍यवस्‍था की जाएगी।

साथ ही रेल मंत्री ने फुलेरा, रेनवाल, नरेना, सांभर तथा कनकपुरा रेलवे स्‍टेशनों पर चेतक एक्‍सप्रेस, अजमेर हरिद्वार एक्‍सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों के रुकने के प्रस्तावों पर आरंभिक सहमति व्‍यक्त की।

जयपुर स्‍टेशन पर बढ़ते दबाव की चर्चा करते हुए कर्नल राठौड़ ने जयपुर बाहरी इलाकों में नये टर्मिनल विकसित करने की मांग की। जिस पर रेल मंत्री ने बताया कि राज्‍य सरकार को विश्‍वास में लेते हुए इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा।

राठौड़ ने दिल्‍ली-जयपुर सड़क मार्ग पर स्‍थित शहरों जैसे कि कोटपुतली, प्रागपुरा, शाहपुरा, मनोहरपुरा, पावटा आदि के लिए इंटरलिकिंग रेल सुविधाएं विकसित करने की बात की और कहा कि भविष्‍य की हाई स्‍पीड ट्रेन परियोजना में जयपुर को भी शामिल किया जाए।


बड़ी खबरें

View All