26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाह पॉजिटिव, 29 को मोदी से मिले थे, गजेंद्र घर में सिमटे

कोरोना का सियासी विस्फोट : एनएसए सहित कई नेता जा सकते हैं आइसोलेशन में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vijayendra Kumar Rai

•

Updated: 3 Aug 2020, 1:06 AM IST

Amit Shah

अमित शाह का ऐलान, न ट्रस्ट का सदस्य बनेगी भाजपा और न ही मंदिर के लिए धन देगी सरकार

नई दिल्ली. कोरोना का सबसे बड़ा सियासी विस्फोट! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने गत दिनों कई अहम राजनेताओं व आला अफसरों से राजनीतिक और सुरक्षा मामलों को लेकर बैठक की थी।
सूत्रों के अनुसार 29 जुलाई की केबिनेट की बैठक के बाद शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 20-25 मिनट तक अलग से मुलाकात की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शाह से मिले थे। ऐसे में गजेंद्र घर में सिमट गए हैं उन्होंने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम व अपॉइंटमेंट निरस्त कर दिए। पता चला है कि एनएसए अजित डोभाल सहित अन्य खुफिया अफसरों को भी आइसोलेशन में जाना पड़ सकता है। राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे आइसोलेशन में चले गए हैं। शाह को संक्रमण कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
गजेंद्र सिंह शेखावत टेस्ट नतीजों तक किसी से नहीं मिलेंगे: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कार्यालय से रविवार को मिलने वालों को फोन कर उनके आवास पर नहीं आने को कहा गया। बताया जाता है कि जब तक उनके कोरोना टेस्ट के नतीजे नहीं आ जाते तब तक वह किसी से नहीं मिलेंगे।

----------------------

कोरोना के शुरुआती लक्षण पर टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग कृपया स्वयं को आइसोलेट कर जांच करवाएं।

-अमित शाह का ट्वीट

राजस्थान में रेकॉर्ड 1167 नए मरीज, 12 लोगों की मौत
जयपुर . प्रदेश में रविवार को भी रेकॉर्ड 1167 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जयपुर के 5, अजमेर के 3, अलवर व नागौर के 2-2 मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 44410 संक्रमित मिल चुके हैं और 706 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 12488 हैं।
यहां मिले नए पॉजिटिव: अजमेर 95, अलवर 128, बांसवाड़ा 2, बारां 42, बाड़मेर 49, भरतपुर 22, भीलवाड़ा 2, बीकानेर 77, चित्तौडगढ़़ 6, चूरू 11, दौसा 2, डूंगरपुर 20, गंगानगर 21, हनुमानगढ़ 3, जयपुर 127, जालोर 15, झालावाड़ 41, झुंझुनूं 3, जोधपुर 84, करौली 8, कोटा 142, नागौर 33, पाली 105, प्रतापगढ़ 9, राजसमंद 5, सवाईमाधोपुर 16, सीकर 43, सिरोही 20, टोंक 6, उदयपुर 30

शाह की कॉन्टेक्ट लिस्ट
जेपी नड्डा: सूत्रों के अनुसार शाह ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
आला अफसर: गृह सचिव अजय भल्ला, आइबी के डायरेक्टर और सीबीआई के डायरेक्टर ऋषि पाल शुक्ला। तिलक की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कुछ प्रोफेसर भी मिले थे।
मंत्री/नेता: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और नित्यानंद राय। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद सौमित्र खान और निशीथ प्रामाणिक ने शाह से मुलाकात की थी।

येडियूरप्पा संक्रमित
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मेरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमिताभ को छुट्टी
अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में से रविवार को छुट्टी दे दी गई। वे तीन सप्ताह से भर्ती थे।