7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 शॉर्ट सर्किट से बाड़े में आग लगी

निकटवर्ती मलावदा गांव में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से एक बाड़े में आग लग गई। इससे बाड़े मे रखा करीब 40 हजार का सामान जलकर खाक हो गया। किसान ईश्वरलाल को आग लगने की जानकारी शनिवार सुबह मिली। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

afjal khan

•

Dec 13, 2015

निकटवर्ती मलावदा गांव में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से एक बाड़े में आग लग गई। इससे बाड़े मे रखा करीब 40 हजार का सामान जलकर खाक हो गया। किसान ईश्वरलाल को आग लगने की जानकारी शनिवार सुबह मिली।

जब वह बाड़े में पशुओं का दूध निकालने गया तो बाड़े से धूंआ उठता देख उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों और ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। इस पर वहां पहुंचे लोगों ने बाल्टियों से पानी छिड़ककर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।

जानकारी के अनुसार मलावदा गांव निवासी ईश्वरलाल गुर्जर शुक्रवार शाम अपने बाड़े में बंधे पशुओं का दूध निकालने के बाद घर चला गया था। रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

इससे वहां रखे कृषि उपकरण, प्लास्टिक के पाइप, एक ट्रॉली लकड़ी, करीब दो ट्रॉली पशुओं का खाकला व दवाई छिड़कने की मशीन जलकर खाक हो गया। ईश्वरलाल ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।