25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी भारी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच जयपुर सर्राफा बाजार में यह तेजी देखने को मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 14 Apr 2023, 1:11 PM IST

चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब

चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी भारी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच जयपुर सर्राफा बाजार में यह तेजी देखने को मिली। जयपुर में सोना हाजिर का भाव 300 रुपए की मजबूती के साथ 62,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम 1000 रुपए उछलकर 78,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : कम उत्पादन से महंगी पड़ेगी चीनी की मिठास, गर्मियों में बढ़ेगी डिमांड...चढ़ेंगे दाम

इसलिए बढ़ी कीमतें

जयपुर सर्राफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में महंगाई में नरमी आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मई में ब्याज दर में वृद्धि के बाद भी इसे ऊंचा बनाये रख सकता है। इससे शुक्रवार को डॉलर और बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड में नरमी के साथ सोने में तेजी रही।

यह भी पढ़ें : चांदी की आंधी में उड़े छोटे व्यापारी, निर्यात ऑर्डर को पूरा करने में भी लग रही जमा पूंजी

वैश्विक स्तर पर भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2027 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।