मंदिर के लिए विशेष पिलर, डेढ़ मीटर मोटी है छत
जानकारी के अनुसार तिमंजिला छोटी चौपड़ भूमिगत मेट्रो स्टेशन का स्ट्रक्चर निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। सबसे पहले मेट्रो स्टेशन की ऊपरी सतह जिसे छत भी कहा जा सकता है, को सीमेंट-कंक्रीट और लोहे के मिश्रण से डेढ़ मीटर मोटाई में बनाया गया है। छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन का काम सबसे पहले शुरू हुआ था, इसका स्ट्रक्चर बनाने का काम करीब-करीब पूरा हो गया है।
स्टेशन के डिजाइन में करना पड़ा बदलाव
रोजगारेश्वर महादेव मंदिर के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर एक विशेष पिलर बनाया गया है। करीब सौ टन वजनी मंदिर का भार इसी पिलर पर रहेगा। ये पिलर इसलिए बनाना पड़ा है, क्योंकि मेट्रो स्टेशन की सबसे ऊपरी सतह डेढ़ मीटर मोटाई वाली है। इसमें मंदिर की नींव खोदने के बाद बाकी बची छत मंदिर का 100 टन वजन सहने की स्थिति में नहीं थी। मंदिर के लिए अलग से पिलर बनाने के कारण स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया। इसके कारण काम पूरा होने में देरी हो रही है। मई के अंत तक मेट्रो स्टेशन का पूरा ढांचा बनकर तैयार होने की बात कही जा रही है।