1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: ढाणी से निकली निशा बनी ‘सुपर’ मॉडल, टैलेंट से इम्प्रेस हो स्मृति ईरानी ने किया वीडियो पोस्ट

Smriti Irani Instagram Video for Nisha Yadav : राजस्थान: ढाणी से निकली निशा बनी 'सुपर' मॉडल, टैलेंट से इम्प्रेस हो स्मृति ईरानी ने किया वीडियो पोस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 25 Aug 2019, 10:04 AM IST

smriti irani nisha yadav 

जयपुर।

सेंट्रल मिनिस्टर स्मृति ईरानी ( Union Minister Smriti Irani ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट ( Instagram Video Post ) कर जयपुर की निशा यादव ( Nisha Yadav ) के हार्डवर्क को एप्रिशिएट किया है। मुंबई में चल रहे एक रिनाउंड फैशन वीक के मंच से स्मृति ने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है।

वीडियो में स्मृति ईरानी कह रही हैं 'यहां मैं चाहती थी आप सब मिलें निशा यादव से... इसकी हाइट है 5.11 फीट। खास क्या है? सिर्फ एक मॉडल है? नहीं, ये जयपुर से लॉ की पढ़ाई कर रही है। दूसरा साल पूरा किया है और तीसरे साल की पढ़ाई चल रही है और लैक्मे फैशन वीक के प्लेटफॉर्म पर भी परफॉर्म कर रही है।'

अपना स्ट्रगल शेयर करते हुए निशा ने बताया कि पापा मॉडलिंग के खिलाफ थे और मेरी शादी करना चाहते थे। लेकिन मैंने अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ा। इसके चलते पापा ने घर से निकाल दिया। शुरू में तो मेरी बहनें भी मॉडलिंग के खिलाफ थी। लेकिन आज सब कुछ ठीक है, पापा को भी हम सभी बहनों पर गर्व है।

6 किमी पैदल जाती थी स्कूल
कोटपूतली के पास शुक्लाबास में मुकदम की ढाणी की रहने वाली निशा ने बचपन में काफी संघर्ष किया है। निशा ढाणी से 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर पढऩे जाती थी। निशा का गांव कोटपूतली से करीब 17 किलोमीटर दूर है।

सभी ने पाया मुकाम
निशा की एक बहन आइएएस, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एक पुलिस ऑफिसर और एक एजुकेशन फील्ड से जुड़ी हैं। वहीं निशा मॉडलिंग के साथ दिल्ली में लॉ प्रैक्टिस भी कर रही हैं।

पहले पढ़ाई फिर शादी का दिया संदेश
इंस्टाग्राम पोस्ट में स्मृति ईरानी ने लोगों को संदेश दिया कि पहले पढ़ाई इसके बाद बेटियों की शादी के बारे में सोचना चाहिए और बालिग होने के बाद जब उनकी इच्छा हो, तब परिजनों को उनकी शादी करनी चाहिए।