5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस बड़े अस्पताल में तड़पते मरीज को भी अनदेखा कर रहे डॉक्टर्स,लापहरवाही ले रही कईयों की जान

राजस्थान के इस बड़े अस्पताल में तड़पते मरीज को भी अनदेखा कर रहे डॉक्टर्स,लापहरवाही ले रही कईयों की जान
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 18, 2018

sms hospital

जयपुर
राजधानी में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ लगातार जयपुर के इस बड़े अस्पताल में लापरवाही का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एसएमएस अस्पताल ने ले ली युवक की जान। दूदू सडक़ हादसे में घायल मरीजों के इलाज में एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लापरवाही का मामला सामने आया है। उक्त घायलों को ट्रोमा इमरजेंसी में पट्टी बांधकर बाहर भेज दिया। इलाज से असंतुष्ट मरीजों के परिजनों ने ट्रोमा के बाहर हंगामा कर दिया। इसी दौरान घायलों के हाल जानने पहुंचे सांसद रामचरण बोहरा के सामने भी परिजनों ने इलाज को लेकर विरोध जताया।

READ: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, यहां बारिश के साथ गिरे ओले, इन भागों में अंधड़ और बारिश की आशंका

सांसद बोहरा ने जब बाहर बैठे मरीजों को देखा तो साथ में मौजूद चिकित्सक जगदीश मोदी को वापिस इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि दूदू में दोपहर करीब एक बजे हुए सडक़ हादसे में इस्माइल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, करीब 31 घायलों को ट्रोमा सेंटर लाया गया था। इनमें से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। शेष 11 घायलों को भर्ती किया गया है।


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने हथिनी को टक्कर मार दी। हादसे में महावत व हथिनी घायल हो गए। घायल महावत का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। बता दें कि आमेर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस के अनुसार हाथी गांव निवासी शाहिद खान सुबह हथिनी बुलबुल को लेकर जा रहा था पीली की तलाई दिल्ली रोड पर एक वोल्वो बस ने रॉंग साइड से आकर हथिनी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल महावत की हालत नाजुक बनी हुई है।