
एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज सौरभ चौधरी का राजस्थान से है गहरा नाता
जयपुर. इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सुबह-सुबह जकार्ता से अच्छी खबर सुनाई दी। देश के लिए 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शानदार पदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि अभिषेक वर्मा ने इसी स्पद्र्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ का राजस्थान से भी गहरा नाता है। राजस्थान राइफल शूटिंग एसोसिएशन के शशांक कोरानी ने बताया कि सौरभ पिछले कई सालों से अलवर स्थित स्पोट्र्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। कोरानी ने सौरभ को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
रिकॉर्ड तोड़ा और जीता गोल्ड मैडल
सौरभ ने इस स्पद्र्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल कर गोल्ड मैडल जीता। वहीं अभिषेक फ ाइनल में कुल 219.3 अंक हासिल कर सके। उन्होंने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले सौरभ ने 586 अंक और अभिषेक ने 580 अंकों के साथ फ ाइनल में जगह बनाई थी।
शूटिंग में अब तक 5 पदक
भारत निशानेबाजी में अब तक 5 पदक हासिल कर चुका है। एशियन गेम्स में दूसरे दिन भी भारत को दो पदक मिले थे। निशानेबाज लक्ष्य शेरोन ने सोमवार को पुरुषों की ट्रैप स्पद्र्धा के फ ाइनल में सिल्वर मैडल हासिल किया था। वहीं निशानेबाज दीपक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफ ल स्पद्र्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया था। दीपक को पहली बार एशियन गेम्स में मैडल मिला है। इसके अलावा निशानेबाजी में पहले ही दिन भारत को कांस्य पदक मिला था। रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफ ल मिश्रित टीम स्पद्र्धा में कांस्य पदक जीत भारत का खाता खोला था। राजस्थान की अपूर्वी हालांकि फिर व्यक्तिगत स्पद्र्धा में पांचवें नम्बर पर रहते हुए पदक से चूक गई थीं।
Published on:
21 Aug 2018 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
