27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहचान छिपाने के लिए मुंबई की महिला को प्रेमजाल में फांसा

महिला के कार्ड से ही तस्करी के धंधे में किया भुगतानविदेशी तस्कर के नित नए कारनामें आ रहे सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ajay Sharma

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:11 AM IST

jaipur

jaipur

जयपुर. मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एसओजी के हत्थे चढ़े मूलत: नाईजीरिया निवासी जोसफ को लेकर नित नई जानकारी सामने आ रही है। इनके जरिए यह भी पता चल रहा है कि अन्तरराष्ट्रीय तस्कर कितना चालाक है? जोसफ ने गोवा में गिरफ्तारी के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंबई की एक महिला का भी सहारा लिया। एसओजी का कहना है कि जोसफ ने व्यापारी बन महिला से प्रेम सम्बन्ध बनाए और उसे शादी का झांसा देकर जाल में फांस लिया। तस्करी में लेन-देन के लिए उसने महिला के एटीएम और क्रडिट कार्ड का ही इस्तेमाल किया। एसओजी ने जोसफ के पास से मुंबई की उक्त महिला के एटीएम और क्रडिट कार्ड भी जब्त किए हैं।

प्रेमिका के फ्लैट को ही बनाया आशियाना
एसओजी के एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि जोसफ ने मुंबई की ३१ वर्षीय महिला के फ्लैट को ही अपना घर बना लिया। इसी घर से वह तस्करी का धंधा करने लगा। वह मुंबई के बाइकुलां क्षेत्र से कोकीन खरीद कर राजस्थान, यूपी और पंजाब में बेचने लगा। महिला ने एसओजी को पूछताछ में बताया कि उसे जोसफ के मादक पदार्थ की तस्करी करने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। महिला का कहना है कि जोसफ उससे साउथ अफ्रीका के कारोबारी के रूप में मिला था और उसने राजस्थान, यूपी और पंजाब में अपने कारोबार के सिलसिले में ही आने-जाने की जानकारी दी थी। जयपुर में आने के बाद एसओजी ने उसे एक होटल से गिरपफृतार कर लिया था। उसके पास से 10 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी।

मुंबई के एजेंट की तलाश

एसओजी ने बताया कि जोसफ ने मुंबई के एक एजेंट के जरिए टोनी के नाम से साउथ अफ्रीका का जाली पासपोर्ट और वीजा बनवाया। जोसफ का जाली पसपोर्ट और वीजा साउथ अफ्रीका से ही बनवाकर कूरियर के जरिए मुंबई मंगवाया गया था। इस मामले में एसओजी मुंबई के एजेंट को भी तलाश रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग