20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / दिवाली और पूजा महोत्सव पर रेलवे मेहरबान, चलाने जा रहा ये विशेष ट्रेनें, जान लें पूरी समय सारणी

दिवाली और पूजा महोत्सव पर रेलवे मेहरबान, चलाने जा रहा ये विशेष ट्रेनें, जान लें पूरी समय सारणी

Special Trains For Diwali 2019: आगामी पूजा महोत्सव ( Puja Mahotsav ) और दिवाली ( Special Trains 2019 ) पर अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन 6 हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 24 Sep 2019, 8:52 AM IST

train0.jpg

जयपुर। आगामी पूजा महोत्सव ( Puja Mahotsav ) और दिवाली ( Special Trains For Diwali 2019 ) पर अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन 6 हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल 6 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक अजमेर से प्रत्येक रविवार प्रात: 6.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को प्रात: 4.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार प्रात: 6.15 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को प्रात: 4.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09623 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रेल 5 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक अजमेर से प्रत्येक शनिवार को सायं 4 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09624 दिल्ली सराय रोहिल्ला -अजमेर स्पेशल रेल 6 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक रविवार को दोपहर को रवाना होकर प्रात: 9.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से प्रात: 8.10 बजे रवाना होकर गुरुवार को सायं 4.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बंाद्रा टर्मिनस से प्रात: 6.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को दोपहर 3.10 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09731 जयपुर-दिल्ली कैंट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को जयपुर से प्रात: 7.35 बजे रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09732 दिल्ली कैंट-जयपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को दिल्ली कैंट से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 8.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09677 उदयपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक उदयपुर से प्रत्येक बुधवार को सायं 6.45 बजे रवाना होकर गुरुवार प्रात: 9.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

ये ट्रेन भी चलेंगी
गाड़ी संख्या 09678 बीकानेर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेल 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक बीकानेर से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 3.55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04817 भगत की कोठी (जोधपुर)-बांद्रा टर्मिनस द्वि-सााप्ताहिक स्पेशल रेल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक भगत की कोठी से प्रत्येक रविवार व बुधवार को दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रात: 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04818 बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को प्रात: 8.20 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।