30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश कांग्रेस का अडानी पर हल्ला बोल, 13 को राजभवन पर पैदल मार्च और सभा का एलान

प्रदेश कांग्रेस की ओर से अडानी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में 13 मार्च को राजभवन पर मार्च किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 12 Mar 2023, 3:17 PM IST

प्रदेश कांग्रेस का अडानी पर हल्ला बोल, 13 को राजभवन पर  पैदल मार्च और सभा का एलान

प्रदेश कांग्रेस का अडानी पर हल्ला बोल, 13 को राजभवन पर पैदल मार्च और सभा का एलान

प्रदेश कांग्रेस की ओर से अडानी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में 13 मार्च को राजभवन पर मार्च किया जाएगा। सवेरे 8:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम से पहले सिविललाइन फाटक पर सभा होगी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित अन्य नेता हिस्सा लेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने आरोप लगाया हैं कि केन्द्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति और देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचे जाने के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है।


उन्होंने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने एसबीआई और एलआईसी को अडानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बचत को खतरे में डालने का काम किया है। इस अवसर पर आयोजित होने वाली सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम — बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।

तीन बजे पीसीसी में बैठक :

प्रवक्ता चतुर्वेदी ने बताया कि 13 मार्च को दोपहर 3 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, निगम — बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष की बैठक लेंगे। इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।