3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टीव स्मिथ बने राजस्थान रॉयल्स के नए कैप्टेन

स्टीव स्मिथ बने राजस्थान रॉयल्स के नए कैप्टेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:33 AM IST

Steven Smith named Rajasthan Royals captain

Steven Smith named Rajasthan Royals captain

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नए संस्करण के लिए अपनी टीम के नए कप्तान की घोषणा रविवार को कर दी। आईपीएल के 11वें एडिशन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम को स्टीव स्मिथ को कैप्टेन बनाया है। ये घोषणा टीम के मेंटर शेन वॉर्न ने की। राजस्थान रॉयल्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और प्रशांत चोपड़ा इस घोषणा के वक्त वहां मौजूद थे। इस अवसर पर टीम के को ओनर प्रशांत बडाले और मेंटर मोहम्मद कैफ भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ को टीम ले रिटेन कर दिया था और अब उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टीव दो साल के बैन के बाद वापसी करेंगे।

टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे , जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर जैसे उम्दा क्रिकेटर शामिल हैं। सभी क्रिकेटर्स को टी 20 का शानदार अनुभव है। आॅलराउंडर बेन स्टोक्स से टीम की मजबूती बढ़ती है। जयदेव उनादकट को राजस्थान ने 11.5 करोड़ में खरीदा था। टीम को शेन वॉर्न जैसे अनुभवी मेंटर से बहुत फायदा मिलने वाला है।

दो साल बैन के बाद वापसी

उल्लेखनीय है कि राजस्थान फ्रेंचाइजी को दो साल के निलंबित कर दिया गया था। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। दो साल बाद टीम में अब उनकी वापसी हुई है। वापसी के बाद उन्हें कैप्टनेन का जिम्मेदारी भरा पद भी मिल गया। आपको बता दें कि टीम ने साल 2016 और 2017 के आईपीएल संस्कारणों में पार्टिसिपेट नहीं किया था। टीम एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। जाहिर सी बात है कि इस बार आईपीएल में टीम अपने आरोपों से उबरने के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ उतरने की कोशिश करेगी। खास बात ये है कि स्मिथ दो साल साल 2016 व 2017 में पुणे सुपर जाइंट्स के कप्तान रहे थे। ये टीम पिछले संस्करण में फाइनल तक पहुंची थी। इसका फायदा राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा।

टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर जैसे उम्दा क्रिकेटर शामिल हैं। सभी क्रिकेटर्स को टी 20 का शानदार अनुभव है। आॅलराउंडर बेन स्टोक्स से टीम की मजबूती बढ़ती है। जयदेव उनादकट को राजस्थान ने 11.5 करोड़ में खरीदा था। टीम को शेन वॉर्न जैसे अनुभवी मेंटर से बहुत फायदा मिलने वाला है।