3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स का तीन दिवसीय प्रैक्टिस सेशन हुआ शुरू

दो साल का निलंबन झेलने के बाद इस बार आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 3:10 PM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में 2 साल के निलंबन को झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स इस साल वापसी कर रहा है। आईपीएल 2018 की नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने अच्छी टीम भी तैयार कर ली है। अब ये टीम इस साल के आईपीएल के लिए जमकर तैयारियां करनी शुरू कर दी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के बर्नबू स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत कर दी है। सूचना के अनुसार, राजस्थान टीम में सात भारतीय खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी जूबिन बारुचा के मार्गदर्शन में शिविर में अभ्यास कर रहे हैं।

प्रैक्टिस के आयोजित किया गया -

ये खिलाड़ी इस शिविर में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कौशल के प्रशिक्षण हेतु अभ्यास मैच खेलेंगे। भारत के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने युवा खिलाड़ियों को कुछ सुझाव दिए। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के कार्यकारी चेयरमैन रणजीत बारठाकुर ने रहाणे के साथ योजना पर चर्चा की।

तीन प्रैक्टिस सेशन होगा आयोजित -

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की शुरुआत से पहले राजस्थान की टीम इस प्रकार के तीन अन्य शिविरों का आयोजन करेगी। राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने आईएएनएस को बताया कि उनकी टीम दो साल बाद आईपीएल खेलने के लिए काफी उत्साहित है।

सबसे मंहगे खिलाड़ी खरीदे आर आर ने -

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगा कर बेन स्टोक्स को खरीदा था। बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा था। जबकि सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के रूप में जयदेव उनादकट को भी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।

शेन वार्न को भी जोड़ चकी है आरआर -

नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व चैपिंयन कप्तान और कोच शेन वॉर्न को भी जोड़ चुकी है। राजीव ने कहा कि हम वादा करते हैं कि हम अपनी खोई पहचान वापस हासिल करेंगे और उस उत्साह को भी वापस लाएंगे, जिससे पिछले चार वर्षो तक यह शहर वंचित रहा है।