3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन के तत्वावधान में बुधवार से गुरुद्वारा जंक्शन साहिब में गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव की धूम शुरू हो गई। इसके तहत बुधवार को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Nov 2016, 7:59 PM IST

गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव की धूम शुरू, सजेगा दीवान, संगत होगी निहाल

कोटा. गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन के तत्वावधान में बुधवार से गुरुद्वारा जंक्शन साहिब में गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव की धूम शुरू हो गई। इसके तहत बुधवार को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। शब्दों की धुन व हर्षोल्लास के बीच नगर कीर्तन जिस भी मार्ग से गुजरा लोगों ने स्वागत किया। कहीं फूलों की बरसात की गई कहीं स्वागत द्वार लगाए। प्रसाद भी वितरित किया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से दोपहर को शुरू हुआ। इसमें पालकी में गुरुग्रन्थ साहिब की सवारी शामिल हुई। साथ में पंजप्यारे व सैकड़ों श्रद्धालु साथ चल रहे थे।

इनमें महिला-पुरुष, बच्चे व युवा सभी शामिल हुए। रुतबे के साथ घुड़सवार चल रहे थे, साथ में लोगों का काफिला था। महिला व पुरुषों की संगत शबद कीर्तन करती चल रही थी। गतका दल के सदस्य हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। नगर कीर्तन क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा जंक्शन पहुंचा। इस दौरान वाहिगुरुजी का खालसा, वाहेगुरुजी की फतह उद्घोष से मार्ग गूंजता रहा।

दिखाए हैरतअंगेज करतब

नगर कीर्तन के दौरान गतका दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगांें को अचरज में डाल दिया। दल के सदस्यों ने तलवार से सुरमा लगाना, तलवारबाजी व चक्कर से कई करतब दिखाए। लोग एकटक करतबों को देखते रहे।

सजेंगे दीवान, संगत होगी निहाल

गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव 14 नवंबर को मनाया जाएगा। समूह संगत एवं प्रबन्धक श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जंक्शन के तत्वावधान में दीवान सजाए जाएंगे। कोटा व अन्य जगहों के रागी जत्थे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इनमें गुरुद्वारा भीमगंजमंडी के हजूरी रागी जसवीर सिंह, आनंदपुर साहिब के प्रचारक परमजीत सिंह खालसा तथा दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जसपिंदर सिंह का रागी जत्था शबद कीर्तन कर भक्ति रस बरसाएगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़