कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू के केस भी
कोरोना के साथ अभी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के केस भी देखे जा रहे है। अस्पताल की ओपीडी में मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अक्सर मरीज खांसी,सर्दी,जुकाम की शिकायत लेकर आ रहे है। लेकिन कोविड जांच में पॉजिटिव आ रहे है। अधिकत्तर कोविड पॉजिटिव आने वाले लोगों की हिस्ट्री देखे तो यह दोनों डोज वैक्सीन की लगवा चुके है। लेकिन फिर भी पॉजिटिव आ रहे है।