scriptStrange case King Cobra came out and bitted birthday boy while Nagin dance was playing on DJ | अनोखा मामला, डीजे पर नागिन डांस की धुन बज रही थी, सच में आ गया किंग कोबरा... नागिन डांस कर रहे लड़के को डस लिया... उसी का जन्मदिन था | Patrika News

अनोखा मामला, डीजे पर नागिन डांस की धुन बज रही थी, सच में आ गया किंग कोबरा... नागिन डांस कर रहे लड़के को डस लिया... उसी का जन्मदिन था

locationजयपुरPublished: Aug 25, 2023 03:01:16 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

Rajasthan News : नागिन डांस की धुन पर डांस कर रहे लड़कों के ग्रुप में कोबरा घुस गया।

snake_bite_photo_2023-08-25_14-38-37.jpg
pic
Rajasthan News : नाग नागिन डांस..... शादियों में, पार्टियों में, भजनों में चलने वाले डीजे पर अक्सर देखा होगा आपने भी। हाथ में रुमाल लेकर उसकी बीन बजाकर डांस करते दोस्तों या परिवार के सदस्यों के फोटो वीडियो आपके पास भी होंगे। लेकिन कभी सोचा है कि नागिन डांस की धुन बज रही हो असल में नाग आ जाए.... नहीं ना। लेकिन इस बार ऐसा हो गया। नागिन डांस की धुन पर डांस कर रहे लड़कों के ग्रुप में कोबरा घुस गया। उनमें से एक लड़का कोबरा को उठाकर ही नाचने लग गया। कोबरा ने उसके हाथ पर डस लिया। बाद में जब वह नीचे गिरा तब जाकर डीजे बंद हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। मामला हाल ही में नए बने कोटपूतली - बहरोड जिले का है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.